लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

डल झील में 40 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

PRIYANKA THAKUR | 3 सितंबर 2022 at 11:41 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

आज दोपहर इतने बजे से शुरू होगा बड़े स्नान का शुभ मुहूर्त

HNN / चंबा

उत्तर भारत की प्रसिद्ध एवं पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान शुक्रवार को करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही सप्तमी का स्नान संपन्न हो गया है। वही , आज पवित्र मणिमहेश का शाही स्नान (न्हौण) दोपहर 12:29 बजे शुरू होगा। यह रविवार सुबह 10:41 बजे तक रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मान्यता है कि राधाष्टमी का मुहूर्त शुरू होते ही डल झील में पानी का जलस्तर बढ़ने लगता है और देखते ही देेखते डलझील पानी से भर जाती है। राधाष्टमी का शुभ मुहूर्त समाप्त होने पर डलझील का पानी भी कम होना शुरू हो जाता है। मणिमहेश यात्रा के अंतिम पड़ाव के मद्देनजर प्रशासन मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हेली टैक्सी सेवा भी निरंतर श्रद्धालुओं को मिल रही है, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिल रही है।

13 किलोमीटर दूर चोटी पर है मणिमहेश झील
चंबा जिले के भरमौर स्थित हड़सर से करीब 13 किलोमीटर दूर चोटी पर मणिमहेश झील है। झील के सामने कैलाश पर्वत पर पवित्र मणि के दर्शन होते हैैं। यहां झील में स्नान करने के साथ ही भगवान भोले के दर्शन करने आते हैैं। हर साल यह यात्रा श्री कृष्ण जन्माष्टमी से राधाष्टमी तक चलती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]