डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर बोर्ड की कार्यवाही, 546 के काटे कनेक्शन
HNN / शिमला
लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करवाने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड ने कड़ी कार्यवाही की है। बोर्ड ने रामपुर और आसपास के क्षेत्र के 546 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं, जिससे डिफाल्टर उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार बोर्ड ने पिछले माह बिजली बिल जमा करवाने के लिए एक नोटिस दिया था। उसके बाद फिर बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को 2 दिन के भीतर बिल जमा करवाने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं ने दो नोटिस के बाद भी जब बिल जमा नहीं करवाए तो बोर्ड ने यह कार्यवाही अमल में लाई और रामपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों के तकरीबन 546 विद्युत कनेक्शनों को काट दिया।
बता दें कि इन उपभोक्ताओं के पास बोर्ड के करीब 30,00000 रूपए बिलो के रूप में लंबित है। बिजली बोर्ड ने विद्युत अनुभाग रामपुर-1 में 156 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं जबकि विद्युत अनुभाग रामपुर-2 में 200, झाकड़ी में 110, नोगली और डंसा में 80 कनेक्शन काटे हैं।