डीएलएड सीईटी के लिए मिले 21 हजार ऑनलाइन आवेदन, इस दिन होगी परीक्षा….
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमैंटरी एजुकेशन सत्र 2024-2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (डीएलएड सीईटी) का आयोजन 8 जून को किया जाएगा।
बोर्ड की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को 20 अप्रैल से आरंभ किया गया था। अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। इस दौरान करीब 21 हजार ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।
परीक्षा के लिए अभी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है। बता दें इस बार के आवेदन पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग साढ़े 7 हजार अधिक हैं। पिछले वर्ष कुल 13210 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे।