लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

डीजीपी संजय कुंडू को पद सहित विभाग से भी हटाया, अब इस पद पर तैनात…..

PARUL | 2 जनवरी 2024 at 11:37 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमचाल प्रदेश में कारोबारी निशांत को धमकाने के मामले में उच्च न्यायालय के आदेशों पर सुक्खू सरकार ने डीजीपी संजय कुंडू को पद से हटा दिया है। अब उन्हें प्रधान सचिव आयुष के पद पर तैनात कर दिया है।

बता दें कि 26 दिसंबर को प्रदेश उच्च न्यायालय ने डीजीपी संजय कुंडू और एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री को पद से हटाने के निर्देश दिए थे। न्यायालय ने कारोबारी निशांत शर्मा मामले की जांच पूरी होने तक दोनों अधिकारियो को इन पदों से हटाकर कहीं और तैनाती के आदेश दिए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

न्यायालय ने कहा कि जब तक यह पदों पर रहेंगे निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। एसपी कांगड़ा को मामले में उपयुक्त कार्यवाही न करने की बात कही है। न्यायाल ने कहा कि न्याय होने के साथ दिखना भी चाहिए ऐसे में पदों से जांच होने तक पदों से स्थानांतरित करने को कहा है।

उन्होंने बताया कि डीजीपी ने निशांत को फोन कॉल की है और पीड़ित को सर्विलेंस पर रखा है पुलिस कर्मचारियों को आदेश दिए। ऐसे में कोर्ट ने कहा है कि इनकी पदों पर रहते हुए निष्पक्ष जांच की उम्मीद नही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]