लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

डीसी ने जारी किए शिक्षा विभाग को निर्देश, कहा- आपदा के दौरान स्कूल न पहुँचने वाले विद्यार्थियों…..

SAPNA THAKUR | 23 अगस्त 2022 at 11:26 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चम्बा

उपायुक्त चम्बा ने शिक्षा विभाग के उप निदेशक उच्च व प्रारंभिक शिक्षा को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि पिछले कुछ दिनों से भारी बरसात होने के कारण चम्बा जिला के भटियात क्षेत्र की चुवाड़ी और तहसील सिहुंता में प्राकृतिक आपदाओं व भूस्खलन होने के कारण आवाजाही प्रभावित हुई है, विद्यार्थियों का पाठशाला में पहुँचना मुश्किल हो गया है। उपायुक्त चंबा ने कहा कि इन क्षेत्रों की पाठशालाओं को दो दिन के लिए बंद रखने के भी निर्देश जारी किए गए थे।

जबकि क्षेत्र की पाठशालाओं को अनिश्चितकाल तक बंद नहीं किया जा सकता है। इसलिए आपदा को मध्यनजर रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि अगर कोई भी विद्यार्थी किसी प्राकृतिक आपदा व भूस्खलन के कारण स्कूल नहीं पहुँच सकता हो तो ऐसे में कक्षा एक से बाहरवीं तक के विद्यार्थियों को पाठशाला में उपस्थित होने से छूट दी गई है। अगर किसी भी विद्यार्थी को पाठशाला आने के लिए किसी नदी व नाले को पार करके पाठशाला आना पड़ता है तो ऐसे में कक्षा एक से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को पाठशाला में उपस्थित होने से छूट दी जाती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपायुक्त ने यह भी निर्देश जारी की है कि जिला चम्बा के भटियात क्षेत्र की चुवाड़ी और तहसील सिहुन्ता में किसी भी स्थान पर अगर भारी बारिश के कारण विद्यार्थियों का पाठशाला पहुँचना मुश्किल है तो उस जगह के विद्यार्थियों को भी पाठशाला में उपस्थित होने से छूट दी जाती है, और सभी पाठशालाओं के अध्यापक अपने-अपने विद्यालय में उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे और विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करते हुए विद्यार्थियों की पढाई ऑनलाइन जारी रखेंगे।

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी अनुरोध किया है कि अगर उनको लगता है कि उनके बच्चों को पाठशाला जाने के लिए किसी भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है तो वह भी अपने बच्चों को पाठशाला न भेजे। उपायुक्त ने अपने निर्देश में यह भी कहा है कि पाठशाला या क्लास से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए विद्यार्थी अपने अध्यापकों से संपर्क कर सकते है और अध्यापक की जिम्मेदारी होगी कि कोई भी विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित न रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]