लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

डीसी सिरमौर की जिला वासियों से अपील, इको फ्रेंडली राखियों का करें इस्तेमाल

PRIYANKA THAKUR | 2 अगस्त 2022 at 6:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

 उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज नाहन के डीआरडीए परिसर में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राम कुमार गौतम ने बताया कि आगामी रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए जिला सिरमौर के कई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा इको फ्रेंडली राखियां तैयार की गई हैं।

उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि वह रक्षाबंधन त्यौहार पर केवल इको फ्रेंडली राखियों का ही इस्तेमाल करें ताकि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ जिला में इको फ्रेंडली राखियां बनाने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अच्छी आमदनी प्राप्त हो सके। उपायुक्त ने बताया कि इको फ्रेंडली राखियों में गेंदा, सरसों व अन्य बीजों का इस्तेमाल किया गया है ताकि उपयोग के बाद इन्हें गमलों में डालकर पौधे उगाए जा सकें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाई गई इन राखियों की बिक्री हेतु दिल्ली गेट व बड़ा चौक पर स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि जिला विकास ग्रामीण अभिकरण महिलाओं द्वारा बिक्री के बाद बचे हुए राखियों को खरीदेगा और और इन राखियों को पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों को उचित दामों पर बेचेगा।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को ई-कॉमर्स साइट्स पर उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है जिसके लिए सितंबर माह तक जिला सिरमौर में कार्यरत स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए अच्छे उत्पादों को फ्लिपकार्ट, अमेजॉन जैसे ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि उनके उत्पादों को अच्छे मार्केटिंग प्लेटफार्म उपलब्ध हो सके और महिलाओं को अच्छी आमदनी भी हो।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार यादव, परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, संयुक्त निदेशक जिला उद्योग केन्द्र नाहन जी सी चौहान परियोजना अधिकारी राष्ट्रीय आजीविका मिशन विनीत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]