HNN / नाहन
उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है इसलिए सभी बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं और इसमें किसी प्रकार की भी लापरवाही ना बरतें। यह बात उपायुक्त ने आज अपने कार्यालय में परिवार सहित कोविड-19 बूस्टर डोज लगवाने के उपरांत कही।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में प्रथम व द्वितीय कोविड-19 वैक्सीनेशन के मुकाबले बूस्टर डोज बहुत कम लोगों ने लगाया है जो कि यह संकेत देता है की हम सभी कोरोना के मामले में लापरवाही बरत रहे है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में लगभग 42 प्रतिशत कोरोना वारिर्यस ने बूस्टर डोज लगवाया है जबकि बूस्टर डोज लगवाने के मामले में 18 से 59 आयु वर्ग के लोगो की संख्या कम है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने अध्यापकों व अभिभावकों से आवाहन किया है कि संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर स्कूलों में बच्चों के टीकाकरण के लिए विशेष सत्र आयोजित करें ताकि भविष्य में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उन्हें सुरक्षा कवच उपलब्ध हो सके।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





