लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

डैफ एंड डफ टी-20 टीम के कप्तान वीरेंद्र सिंह को उपायुक्त ने किया सम्मानित

PRIYANKA THAKUR | 16 दिसंबर 2022 at 11:35 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

दुबई में आयोजित 5 देशों की टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाले ऊना जिला के अंब निवासी वीरेंद्र सिंह को उपायुक्त राघव शर्मा ने 51 हजार रुपए का चेक तथा शाॅल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हाल ही में दुबई के कतर में आयोजित डैफ एंड डफ टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम विजेता रही जो कि पूरे देश के साथ-साथ जिला के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह दिव्यांग व्यक्तियों के लिए प्रेरणादायक हैं। वीरेंद्र ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इस मुकाम पर पहुंचकर देश व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह के भाई आशीष ठाकुर ने बताया कि जमा दो तक पढ़े 39 वर्षीय वीरेंद्र सिंह का बचपन से ही क्रिकेट के प्रति बेहद लगाव है। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से इस क्षेत्र में निरंतर कठिन मेहनत कर रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि दुबई में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरेंद्र सिंह को दो मैचों में मैन ऑफ द मैच चुना गया। आशीष ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की है कि अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह के कठिन परिश्रम तथा देश के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उन्हें सरकारी नौकरी का अवसर प्रदान किया जाए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]