आठ तारीख को तीसरे व्यक्ति के पास रखे शर्त के पैसे मिलेंगे जीतने वाले को…
HNN / नाहन
12 तारीख को हुए मतदान के बाद नाहन विधानसभा सीट जहां मतदान से पहले हॉट सीट बनी हुई थी। तो वही, मतदान के बाद यह सीट सुपर हॉट हो चुकी है। नाहन विधानसभा सीट के दो प्रमुख प्रत्याशियो के समर्थक अपने-अपने नेता की जीत को लेकर कुछ ज्यादा ही आश्वस्त नज़र आ रहे है। कांग्रेस की ओर से अजय सोलंकी, भाजपा की ओर से भाजपा के कद्दावर नेता डॉ. बिंदल की प्रतिष्ठा दांव पर है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
तो, वही दोनों समर्थको के बीच हार-जीत को लेकर लाखो की शर्ते भी लग चुकी है। जिनमे कपिल गर्ग उर्फ़ मोंटी तथा सोनू सैनी के बीच लगी दो-दो लाख की शर्त शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों के द्वारा नकद धनराशि एक तीसरे व्यक्ति के पास सुरक्षित रख दी गई है। बकायदा इस लगी शर्त के गवाह भी बनाये गए है। जानकारी तो यह भी है कि यह शर्त बीते कल 5-5 लाख तक जा पहुंची है। मगर गारंटी के तौर पर केवल दो-दो लाख ही लिखित रूप से है।
सोलंकी के समर्थको का दावा है कि उनकी जीत एक विश्वास की जीत है, जिसमे सच्चाई और ईमानदारी प्रमुख है। तो वही, बिंदल के समर्थक भी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। उनका मानना है कि उनके द्वारा किये गए विकास कार्य डॉ. बिंदल की जीत को दस हजार के मार्जन से भी ऊपर लेकर जाते है। इसलिए शर्त जीतने की हमारी गारंटी है। बता दे कि अजय सोलंकी प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष पद पर है।
जबकि डॉ राजीव बिंदल पूर्व में मंत्री, प्रदेश सरकार में विधानसभा अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके है। ऐसे में पूरे प्रदेश की नज़रे नाहन सीट पर ज्यादा लगी हुई है। जो जनता में आम चर्चा इन दिनों चली हुई है, उसमे हर जगह सोलंकी का नाम ही जीत की चर्चा में चला हुआ है। तो वही , डॉ बिंदल से लोगो की बिल्कुल भी नाराज़गी नही है, मगर उनके कुछ पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ की कारगुजारियों के चलते जनता नाराज़ रही।
बरहाल, दोनों नेताओ के कट्टर समर्थक अपने-अपने नेताओ की जीत को लेकर काफी आश्वस्त है। अब तो केवल आठ दिसंबर ही वह दिन है जो इन चर्चाओं पर विराम लगाएगा। यहाँ यह भी बताना जरूरी है कि यह पहली ऐसी शर्त है जो लिखित रूप में सामने आई है। इसके अलावा ऐसी बहुत-सी शर्ते लोगो द्वारा इन दिनों लगी है, जिनमे केवल जुबान की गारंटी चल रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





