Loading...

ड्राई डे पर खोल दी वाइन शॉप, आबकारी विभाग ने करी सील

SAPNA THAKUR • 12 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

सोलन के सुबाथू में आबकारी विभाग ने नियमों की अवहेलना पर कार्यवाही करते हुए एक वाइन शॉप को सील कर दिया है। बता दें, विधानसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 से 12 नवंबर 2022 सायं 5 बजे तक और 8 दिसंबर 2022 को मतगणना के दिन ड्राई डे घोषित किया गया है।

इसके तहत किसी भी भाग में शराब की दुकानों में शराब की बिक्री नहीं की जा सकती। होटलों, रेस्तरां, ढाबों, बार, आहतों पर कहीं भी शराब बेचने व परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध है। बावजूद इसके सुबाथू में ड्राई डे पर वाइन शॉप खुली पाई गई। लिहाज़ा समाहर्ता आबकारी दक्षिण क्षेत्र के नेतृत्व में जिला सोलन की टीम ने कार्यवाही करते हुए परिसर सील कर दिया है।