ढांक में गिरने पर 46 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
सोलन में 72 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, घर पर मिला शव
HNN/चंबा
जिला चंबा के होली क्षेत्र में एक 46 वर्षीय व्यक्ति की ढांक में गिरने पर मौत हो गई है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय कंचन कुमार पुत्र बूटा राम निवासी गांव झड़ौता डाकघर व तहसील होली के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, कंचन कुमार भेड़-बकरियां चराने के लिए गया था। इसी दौरान उसका अचानक ही संतुलन बिगड़ा और वह ढांक में जा गिरा। सुचना मिलते ही उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए।
जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसपी चंबा अभिषेक यादव द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।