ढांक में पड़ा हुआ मिला 20 वर्षीय युवक का शव, दोस्तों के साथ गया था पार्टी करने

26-year-old-Rahul-hit-by-st.jpg

HNN/ चंबा

जिला चंबा में 20 वर्षीय युवक का शव ढांक में पड़ा हुआ मिला है। हालाँकि युवक की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलसा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं परिजनों ने इसे हत्या का करार देते हुए पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

मृतक की पहचान अजय कुमार (20) पुत्र किशोरी लाल निवासी गांव छौ डाकघर सरोल के रूप में हुई है। पुलिस ने अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अजय अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गया था।

जिसके बाद वह अपने घर वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की परन्तु कहीं कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद किसी ने युवक का शव सड़क के साथ ढांक में पड़ा हुआ देखा। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।