Loading...

ढांक से गिरने पर 62 वर्षीय महिला की हुई मौत

PARUL • 27 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में ढांक से गिरने पर 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। हादसा पुलिस थाना पतलीकूहल के अंतर्गत आने वाले कराल गांव से पेश आया है। मृतका की पहचान 62 वर्षीय दिली देवी पत्नी स्व. शिव राम गांव कराल, डाकघर शिरढ़, तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिली देवी जौल नाम के जंगल में घास काटने के लिए गई थी। जिस दौरान वह ढांक से गिर गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जिसके बाद कुल्लू अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की पुष्टि एसपी साक्षी वर्मा द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत प्रक्रिया अमल में लाई गई है।