ढांक से गिरा भेड़-बकरियां चराने गया व्यक्ति, दर्दनाक मौत
HNN/ चंबा
जिला चंबा के भरमौर क्षेत्र के सुनारा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक व्यक्ति ढांक से गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान सोभिया राम निवासी गांव अगाहर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सोभिया राम बीते 26 जनवरी को भेड़-बकरियां चराने घर से निकला था। जिसके बाद देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान जंगल में उसे घायलावस्था में गिरा पाया।
इसके बाद परिजन उसे तुरंत मेडिकल काॅलेज चम्बा ले आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया। यहां उसे चिकित्स्कों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।