ढाबा चलाने वाले व्यक्ति ने महिला के साथ की अश्लील हरकतें, मामला दर्ज
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला में एक व्यक्ति द्वारा महिला से अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। ननखरी निवासी पीड़िता महिला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकयतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354डी, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान शिमला जिला के रामपुर में ढाबा चलाने वाले रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता महिला ने बताया कि आरोपी रवि पिछले तीन महीने से फोन पर अश्लील हरकतें कर रहा है।
पीड़िता महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पुलिस ने फ़िलहाल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
