Loading...

तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में इस दिन होगा लेटरल एंट्री एंट्रेस टेस्ट….

PARUL • 21 May 2024 • 1 Min Read

HNN/धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में 26 मई को प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक लेटरल एंट्री एंट्रेस टेस्ट आयोजित होगा। इसके लिए बोर्ड द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

बता दें बोर्ड द्वारा राज्य के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव अशोक पाठक के अनुसार कुल 2530 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया है।

बोर्ड द्वारा उक्त परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने उक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है।