Loading...

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 16 मार्च को बिलासपुर दौरे पर, युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 13 Mar 2026, 5:33 PM | Updated: 13 Mar 2026, 5:35 PM 0 min read

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 16 मार्च को बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बिलासपुर में आयोजित युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बिलासपुर

आईटीआई बिलासपुर में कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

प्राप्त जानकारी के अनुसार तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 16 मार्च को प्रातः 11:00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बिलासपुर में आयोजित युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लेंगे।

नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का भी करेंगे शुभारंभ

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर मंत्री हिमाचल प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में चलाए जाने वाले राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का भी शुभारंभ करेंगे।