HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के बेटे और बेटियां कई बड़ी उपलब्धियां हांसिल कर रहे है। इसी के साथ वह अपने प्रदेश और माता-पिता का नाम कर रहे है। जानकारी के मुताबिक, अब हिमाचल के बेटे आशीष शर्मा तट रक्षक बल (कोस्ट गार्ड) में डीआईजी पद पर पदोन्नत हुए हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिजनों में काफी ख़ुशी का माहौल है। बता दें आशीष शर्मा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के पंजगाईं के रहने वाले है।
तटरक्षक बल में अपने प्रशिक्षण के साथ-साथ इन्होंने दो स्नातकोत्तर की उपाधियां हासिल कीं। 20 साल की नौकरी के दौरान आशीष ने सी-135, आयुष और वैभव समुद्री जहाज की कमांड भी की है। साढ़े तीन साल उन्होंने भारतीय तटरक्षक बल मुख्यालय दिल्ली में भी सेवाएं दे चुके हैं। आशीष शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा पंजगाईं में हुई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके बाद सैनिक स्कूल सुजानपुर से उन्होंने पढ़ाई की। बिलासपुर कॉलेज में स्नातक की उपाधि हासिल करने के बाद आशीष ने साल 2003 में भारतीय तटरक्षक बल (कमीशन ऑफिसर) के पद पर तैनात हुए। इनके पिता स्व. हंसराज शर्मा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। इनके बड़े भाई अमित शर्मा भारतीय सेना में कर्नल हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





