HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल
उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलमेहड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष कौशल ने किया। शिविर में 30 स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रधानाचार्य सुभाष कौशल ने शिविर के दौरान अनुशासन में रहकर शिविर की गतिविधियों के संचालन हेतु स्वयंसेवियों को संबोधित किया।
उन्होंने स्वयंसेवियों को समाज के प्रति समर्पित होकर अच्छे नागरिक की भूमिका निभाने की नसीहत दी। कार्यक्रम अधिकारी जीवन मोदगिल ने अपने संबोधन में कहा कि शिविर के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा स्कूल कैम्पस के अलावा आस-पास के गांवों में रास्तों और जल स्त्रोतों की सफ़ाई तथा रैलियों के माध्यम और जन सम्पर्क अभियान द्वारा लोगों को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस अवसर पर प्रवक्ता अनिल कुमार, मदन लाल, विरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, शशि शर्मा, सुनील संधु, रजनीश कुमार डीपी, राकेश धीमान, मनीषा चौधरी, ज्योति डोगरा, संजीवना, रीना भारती, इंदु भारती, संदीप संदल, रजनी देवी, ज्योति कौर, विशन दास, नरेश कुमारी, शीतला और सरोजनी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सुभाष कौशल ने शिविर में बच्चों की रिफ्रेशमेंट हेतु 2100 रूपये की राशि भेंट की।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group