तालों गांव में महिला समिति और महिला मंडल की बैठक हुई आयोजित
महिलाएं बोली- गांव में सड़क होने के बावजूद मैन रोड में छोड़े जा रहे रसोई गैस सिलेंडर
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के समीप तालों गांव में आज महिला समिति और महिला मंडल की एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में महिलाओं ने कहा कि तालों गांव में सड़क होने के बावजूद रसोई गैस सिलेंडर मैन रोड में छोड़े जा रहें है जिस कारण ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
महिलाओं का कहना है कि मैन रोड से सिलेंडर लेने के लिए पुरुषों की एक दिन की मजदूरी खराब होती है। वहीं महिलाओं को पूरा-पूरा दिन सड़क पर खड़ा रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तालों में बीमारी अवस्था में रोगी वाहन एंबुलेंस गांव में न जाकर रोगियों का इंतजार मैन रोड रामा धोन सड़क पर बीमार व्यक्ति का इंतजार करती है जो कि बीमार व्यक्ति के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि सड़क में तालों नदी पर पुल बनना प्रस्तावित था उक्त सड़क मार्ग को जल्द से जल्द दरूस्त करवाया जाए तथा पक्का करवाया जाए। उन्होंने कहा कि तालों गांव में बीएसएनएल तथा अन्य नेटवर्क न होने के चलते पढ़ाई करने वाले छात्र -छात्राओं तथा तैयारी करने वाले युवक-युवतियों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने मांग की है कि गांव तालों में बीएसएनएल सिग्नल को दुरुस्त किए जाए अन्यथा टावर लगवाया जाए। महिलाओं ने कहा कि तालों की नदी में नाहन शहर का सारा सिवरेज का गंदा पानी खुला बह रहा हैं जिस कारण वहां के लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
उनका कहना है कि गंदा पानी पीने से पशु भी बीमार पड़ रहें हैं और लोगों स्वास्थ्य को भी गहरा प्रभाव पड़ रहा हैं। महिला समिति तथा महिला मंडल सरकार से तालों नदी में सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की मांग की हैं। महिलाओं कहा कि हम पहले भी सरकार से ज्ञापन के माध्यम से मांग कर कर चुके हैं और प्रशासन ने तालों गांव में रसोई गैस सिलेंडर तथा एंबुलेंस सेवा के लिए आश्वासत किया था।
बैठक में जनवादी महिला समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर तथा आशा शर्मा, महिला मंडल प्रधान पार्वती देवी, आशु, कौशल्या, रूना, अंजीता, पुष्पा, प्रमिता, चमेली, बब्ली, रौशनी, विमला, उमा, दीपा, निर्मला सविता, चेतना आदि महिलाओं ने भाग लिया।