तीन कारों की हुई जोरदार टक्कर, एक चालक घायल
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के पठानकोट-मंडी राजमार्ग पर 45 मील में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां तीन कारों की जोरदार टक्कर हुई। हादसे में एक कार चालक घायल हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, एक कार पठानकोट से गगल की ओर आ रही थी। तो वहीं दो कारें गगल से पठानकोट की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पठानकोट-मंडी राजमार्ग पर 45 मील के पास पहुंचते ही तीनों कारों की टक्कर हो गई।
हादसे में एक चालक घायल हुआ है। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस थाना गगल के यातायात प्रभारी बजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीनों गाड़ियों के मालिकों का आपस में समझौता हो गया है।