लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तीन देवियों के मिलन को देखने सैकड़ों श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

PRIYANKA THAKUR | 25 अगस्त 2022 at 10:19 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

डेढ़ किलोमीटर परिक्रमा कर हजारों श्रद्धालुओं ने कमाया पुण्य

HNN / चंबा

तीन देवियों के मिलन को देखने केे लिए बुधवार को जिलेभर से सैकड़ों श्रद्धालु डल झील पहुंचे। डल झील चारों ओर से श्रद्धालुुओं से भरी रही। खुंडी माता की झील की हजारों श्रद्धालुओं ने डेढ़ किलोमीटर परिक्रमा करके पुण्य कमाया। दरअसल, सोमवार को इस यात्रा का शुभारंभ हुआ था। मंगलवार को खुंडी माता मंदिर में तीन देवियों के चिह्न लेकर श्रद्धालु पहुंचे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस मिलन को देखने के लिए दूरदराज के श्रद्धालु नौ किलोमीटर की पैदल चढ़ाई चढ़कर यहां पहुंचे। इस यात्रा को मणिमहेश यात्रा के समान पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस यात्रा को पूर्ण करने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामना माता पूरी करती है। इसी आस्था में श्रद्धालु दूरदराज के इलाकों से इस यात्रा पर आते हैं।

देवियों के मूल स्थानों से उनके पद चिह्नों को उनके पुजारी अपने कंधों पर उठाकर यहां लाते हैं। श्रद्धालुुओं की सुविधा के लिए इस बार वन विभाग और विभिन्न लंगर समितियों की ओर से लंगर की भी व्यवस्था की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]