HNN / चंबा
जिला चंबा के भटियात क्षेत्र की ग्राम पंचायत नैनी खड्ड के गांव कैहलू में मनरेगा कार्य चला हुआ था। इस दौरान वार्ड सदस्य भी वहां पर मौजूद था। अचानक वार्ड सदस्य का पैर फिसला और वह सीधा नीचे खेतों में जा गिरा, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंद्र कुमार के रूप में हुई है जो वार्ड सदस्य था। रविंदर अपने पीछे तीन मासूम बच्चों समेत अपनी पत्नी को छोड़ गया है।
जानकारी के अनुसार मनरेगा कार्य के दौरान कुछ लोग खेतों में डंगों के निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। इस दौरान मजदूरों के साथ वार्ड सदस्य रविंदर भी मनरेगा के कार्य में लगा हुआ था। अचानक उसका पैर फिसला और वह सीधा नीचे खेतों में जा गिरा, बेहोश हो गया। इसके बाद वहां काम कर रहे मजदूर उसे तुरंत अस्पताल ले आए यहाँ उपचार के दौरान रविंदर ने दम तोड़ दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पुलिस को जैसे ही सूचना मिली उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और वहां काम कर रहे मजदूरों और परिजनों के बयान दर्ज किए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





