तीन मंजिला भवन में अचानक लगी आग, अग्निशमन विभाग की टीम ने…..
HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में तीन मंजिला भवन में भीषण अग्निकांड हुआ है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलसा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुँच गई थी।
जानकारी के मुताबिक, मीट मार्केट के पास एक तीन मंजिला भवन में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। इस भवन के साथ किराना और अन्य दुकानें भी हैं।
घटना के बाद इस बाबत तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। भवन के अंदर लाखों रुपये का सामान रखा हुआ था। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।