तीन मंजिला मकान में हुआ भीषण अग्निकांड, आग की चपेट में आने से बुजुर्ग व दो गाय की मौत
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला में ठियोग उपमंडल के देहा की ग्राम पंचायत घोरना में तीन मंजिला मकान में भीषण अग्निकांड हुआ है। आग की चपेट में आने से बुजुर्ग व दो गाय की जान चली गई है। मृतक बुजुर्ग की पहचान 75 वर्षीय जय राम पुत्र रत्ती राम के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र सिंह के तीन मंजिला मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
इस दौरान आग की चपेट में आकर बुजुर्ग समेत 2 गाय की भी जान चली गई। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची परन्तु तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।