देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ़्तार पकड़ ली है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता फिर से बढ़ा दी है। कोरोना के आंकड़ों को देखें तो इस महीने की शुरुआत से ही कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। एक जून से सात जून तक हर दिन चार हजार के आसपास मामले दर्ज किए गए। जबकि, चालू सप्ताह के शुरुआती दिनों से 5000 से ज्यादा मामले सामने आने लगे।
पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7240 नए मामले सामने आए हैं। जबकि बुधवार को देश में 5233 नए मरीज सामने आए थे। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीजों में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। बुधवार को 94 दिन बाद देश में नए संक्रमितों की संख्या 5000 के पार पहुंची थी। देश में अब सक्रिय केस 32,498 हो गए हैं। अपडेट आंकड़ों के मुताबिक आठ और लोगों की महामारी से मौत हुई है। अब तक कुल 5,24,723 मौतें हो चुकी हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





