तेज रफ़्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की हुई मौत
HNN/ मंडी
जिला मंडी जिला के नेरचौक में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां तेज रफ़्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई है। इसके अलावा एक युवक बुरी तरह जख्मी हुआ है। मृतक युवकों की पहचान शोएब पुत्र मुहमद रईस गांव सुभाष नगर, अरुण पुत्र मदन निवासी गांव मेरापुर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है।
जबकि घायल युवक ईमरान भी मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, नेरचौक बाजार में एक तेज रफ्तार कार (HP 24D-0839) ने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक व तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक बुरी तरह जख्मी हुए, जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ गया। घायल युवक का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार जारी है। मामले की पुष्टि एसपी सागर चंद्र ने की है।