तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर, मौके पर मौत
HNN/ सोलन
हिमाचल में सड़क हादसे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला नालागढ़-बद्दी नेशनल हाईवे 105 भुड्ड बैरियर का है, यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मारकर कुचल दिया।
हादसे में उनकी जान चली गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पिता और पुत्री बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह भुड्ड बैरियर पर पहुंचे तो अचानक ही एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।