Loading...

तेज रफ्तार कार ने गाड़ियों को मारी टक्कर, मामला दर्ज

PARUL • 30 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में बीसीएस के पास एक हादसा पेश आया है। जहां कार चालक ने पहले एक टैक्सी नंबर गाड़ी को टक्कर मारी और उसके बाद विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य गाड़ी को टक्कर मार दी। हालांकि गनीमत यह रही कि सड़क हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है।

वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बीसीएस के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक टैक्सी नंबर गाड़ी को टक्कर मारी। उसके बाद विपरीत दिशा से सामने से आ रही एक अन्य गाड़ी को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। गनीमत यह रही कि सड़क हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर फंसे वाहनों को बहाल किया। साथ ही कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसएचओ न्यू शिमला मनोज ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।