Loading...

तेज रफ्तार कार ने बुलेट को मारी टक्कर, 2 युवक जख्मी

Ankita • 27 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला जिला ऊना में पुलिस थाना सदर के तहत समूरकलां गांव में ऊना-हमीरपुर सड़क मार्ग का है, यहां एक तेज रफ्तार कार ने बुलेट को टक्कर मार दी। हादसे में 2 युवक जख्मी हुए है।

घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भिजवाया गया है। घायलों की पहचान हरमन और अभिजीत निवासी जड़ियाला गुरु जिला अमृतसर पंजाब के तौर पर हुई है। वहीं कार सवार विपन कुमार निवासी तलमेट तहसील बंगाणा जिला ऊना के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

जानकरी के मुताबिक, पंजाब के दो श्रद्धालु बुलेट बाइक पर सवार होकर बाबा बालक नाथ में माथा टेककर लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आई एक कार ने ओवरटेक करते समय उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।