तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे 3 लोगों को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत

By Ankita Published: 11 Aug 2023, 3:00 PM | Updated: 11 Aug 2023, 3:00 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के कोलका में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे टहल रहे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की जान चली गई है। वहीं 2 अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतका की पहचान विशंवरी देवी व घायलों की पहचान गुलशन कुमार और बलदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक राहुल मल्होत्रा निवासी जालंधर, पंजाब के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, स्कूल कोलका के अध्यापक गुलशन, बलदेव व विशंवरी सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान थानाकलां से आ रही एक कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से तीनो घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां पर विशंवरी ने दम तोड़ दिया जबकि बलदेव व गुलशन कुमार का उपचार जारी है। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार चालक को रायपुर मैदान से पकड़ लिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

Tags: