तेज रफ्तार कार ने 2 राहगीरों को मारी जोरदार टक्कर, एम्स बिलासपुर में भर्ती
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में एनएच शिमला-मटौर वाया जुखाला पर एक तेज रफ्तार कार ने 2 राहगीरों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर में भर्ती करवाया गया है।
घायलों की पहचान अनिल कुमार (33) व गोपाल दास (44) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, दोनों व्यक्ति सड़क किनारे पैदल जा रहे थे।
इस दौरान गसौड की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों काे पहले सीएचसी मारकंड ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स बिलासपुर रैफर कर दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने की है।