HNN/चंबा
जिला चंबा में समोट-सिहुंता मार्ग पर एक हादसा पेश आया है। जहां एक तेज रफ्तार जीप ने स्कूल बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस के अंदर सवार सभी छात्र सुरक्षित हैं, किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, 27 विद्यार्थियों से भरी बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान 33 केवी सब स्टेशन पास पहुँचते ही सिहुंता से आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कि बस अनियंत्रित हो गई। लेकिन चालाक ने समझदारी दिखाते हुए बस पर काबू पा लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें कि अगर चालक समय से ब्रेक नहीं लगता तो बस सड़क से लुढ़क कर नीचे गिर सकती थी और कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी जीप चालक मौके से फरार हो गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





