तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए चार वाहन, चालक मौके से फरार

By PARUL Published: 4 Dec 2023, 5:23 PM | Updated: 4 Dec 2023, 5:23 PM 1 min read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के उपनगर विकास नगर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक नागालैंड का बताया गया है। अनियंत्रित ट्रक ने पहले एक गाड़ी को टक्कर मारी और उसके बाद करीब आधा दर्जन वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें से चार गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है जबकि अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कई गाड़ियां एक-दूसरे पर चढ़ी हुई थी तो एक गाड़ी पेड़ से ही लटकी हुई पाई गई।

बता दें कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का दौरा किया।