तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में महिला व 11 माह की बच्ची की मौत
HNN/ ऊना
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला जिला ऊना के थाना हरोली के तहत पंडोगा का है, यहां ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान कुलवंत कौर पत्नी सरवण सिंह व 11 माह की सिमरन प्रीत पुत्री सर्वजीत निवासी कपूरथला, पंजाब के रूप में हुई है। वहीं कार सवार अन्य लोग जख्मी भी हुए है।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही ट्रक चालक रमेश कुमार निवासी हमीरपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पूरा परिवार पीर निगाह मंदिर में शीश नवाने आया हुआ था। इस दौरान जब वह वापिस लौट रहे थे तो पंडोगा में सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला कुलवंत कौर की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि कार चालक वीरू, 11 माह की सिमरन प्रीत, सर्वजीत, रीना व जगप्रीत घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां पर सिमरन प्रीत को मृत घोषित कर दिया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी हरोली मोहन रावत ने की है।