HNN / पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में एनएच-07 के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी एक युवती को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवती की पहचान 19 वर्षीय आर्शी पुत्री अरुण कुमार निवासी देवी नगर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार देर शाम का बताया जा रहा है। यहां विश्वकर्मा चौक के समीप एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार से आया और उसने सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं सड़क किनारे खड़ी एक युवती को भी ट्रैक्टर ने हिट कर दिया। इस टक्कर से लड़की के पांव और टांगों में गंभीर चोटें आई हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने कहा कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





