Loading...

तेज रफ्तार पिकअप ने साढ़े तीन साल के बच्चे को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Ankita • 18 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक पिकअप ने बच्चे को टक्कर मार दी। सिर पर गहरी चोट आने के कारण बच्चा मौके पर ही बेहोश हो गया।

बच्चे को तुरंत उसी पिकअप में सोलन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में पिकअप चालक 29 वर्षीय सुनील कुमार, निवासी आईटीआई सोलन, के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एक प्रवासी महिला राधा देवी अपने दो छोटे बच्चों के साथ अपने भाई राजवीर के क्वार्टर गई थी। इस दौरान वापस आते हुए सोलन से कुमारहट्टी जाने वाली लेन पर सोलन की तरफ से तेज गति से आ रही एक पिकअप ने 3 साल 6 महीने के बच्चे को टक्कर मार दी।

घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है।