तेज रफ्तार बाइक और पिकअप की हुई टक्कर, हादसे में एक की मौत, दो घायल
HNN/ऊना
जिला ऊना में ऊना-अंब सड़क मार्ग से एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां एक बाइक और पिकअप की टक्कर हो गई है। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य युवक युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
घायलों की पहचान मोहित निवासी नंदपुर और बाबी निवासी धंधड़ी के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान अभिषेक पुत्र सुरजीत निवासी ठठल के रूप में हुई है। मृतक एक निजी संस्थान में पढ़ाई करता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पनोह गांव में एक निर्माणाधीन पुली के कारण वन-वे ट्रैफिक लगा था। इसी दौरान पंजाब के संगरूर से आई श्रद्धालुओं की एक पिकअप गाड़ी बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी से दर्शन करने के बाद वापिस लौट रही थी। तो वहीं एक तेज रफ्तार बाइक बसाल से अंब की ओर जा रहे थी कि अचानक पिकअप गाड़ी से टकरा गई।
हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हुए हैं। जिन्हें तुरंत ही उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य दो युवक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने की है।