HNN/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में देहरादून-पांवटा साहिब एनएच-07 पर एक हादसा पेश आया है। जहां एक तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान सरोज मलिक के रूप में हुई है। पुलिस ने बाइक चालक अमजद खान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि पुलिस ने सौरभ शर्मा पुत्र जयपाल शर्मा निवासी बसंत बिहार कालोनी बद्रीपुर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, रोहित फास्ट फुड शॉप पर खड़े थे। इस दौरान एक बुुजुर्ग महिला सामने हेव्लस शोरुम की तरफ सड़क के बीच में बने डिवाइडर से नीचे उतरकर सड़क पार करने लगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। बता दें कि हादसे में बाइक चालक महिला को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे कि बुजुर्ग महिला को काफी गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।
सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





