तेज रफ्तार बाइक व निजी बस की हुई जोरदार भिड़ंत, दो घायल

By Ankita Published: 22 Jul 2023, 4:34 PM | Updated: 22 Jul 2023, 4:34 PM 1 min read

HNN/ मंडी

जिला मंडी चंडीगढ़- मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते स्योगी में बीबीएमबी के सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास एक तेज रफ्तार बाइक व निजी बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 युवक बुरी तरह जख्मी हुए है। घायल युवकों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती करवाया गया है।

घायलों की पहचान अनिल पुत्र भीम सिंह गांव त्रयाम्बला और रोहन पुल धर्मपाल निवासी पंडोह के रूप में हुई है। पुलिस ने बाईक सवार युवक के खिलाफ तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने को लेकर धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार मंडी से कुल्लू जा रही निजी गुलेरिया बस (HP 65 5949) की बाईक (HP33F-4870) से भिड़ंत हो गई। घटना के बाद घायल युवकों को जोनल हॉस्पिटल मंडी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक रैफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के उपरांत पंडोह चौकी की टीम ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने मामले की पुष्टि की है।