Loading...

तेज रफ्तार वाहन ने 3 वर्षीय बच्ची को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

Ankita • 13 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ लाहौल स्पीति

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला ज़िला लाहौल स्पीति के सिस्सू का है, यहां एक तेज रफ्तार वाहन ने ओवरटेक करते हुए एक बच्ची को टक्कर मार दी।

हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हुई है। पीएचसी सिस्सू में प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को मिशन अस्पताल मनाली रेफर कर दिया गया है। घायल बच्ची की पहचान 3 वर्षीय लड़की इस्मिता रावत पुत्री प्रदीप रावत निवासी सिस्सू नर्सरी, 94 आरसीसी, बीआरओ तहसील केलांग जिला लाहौल स्पीति के रूप में हुई है।

पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, इस्मिता रावत कहीं जा रही थी। इस दौरान वाहन (HP02C-7077) ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय मासूम बच्ची को सिस्सू नर्सरी के पास टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हुई है। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल भिजवाया गया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी लाहौल मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।