तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी ने 5 वर्षीय बच्ची को रौंदा, दर्दनाक मौत

DARDNAK.jpg

HNN/ सोलन

बद्दी बाईपास दावत चौक मार्ग पर पुरानी सब्जी मंडी के समीप एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी ने 5 वर्षीय बच्ची को बुरी तरह रौंद दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है।

मृतक बच्ची की पहचान मानसी पुत्री अमलेश मेहतो बिहार के पटना जिले के बाड तहसील बाहरपुर चंदननगर के रूप में हुई है। बता दें गाड़ी चालक अमरावती का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 279, 337 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मानसी माता-पिता के साथ बद्दी सब्जी मंडी के पास झुग्गी-झोंपड़ी में रहती थी। बता दें सुबह जैसे ही वह सड़क पार कर रही थी तो अचानक तेज गाड़ी की चपेट में आ गई।

घटना के बाद बेहोशी की हालत में उसे बद्दी अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि मानसी का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।