लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

त्रिलोकपुर में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन 55 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

SAPNA THAKUR | 3 अप्रैल 2022 at 7:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

त्रिलोकपुर माता बाला सुन्दरी मन्दिर में चैत्र नवरात्र पर्व के दूसरे दिन लगभग 55 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। नवरात्र के दूसरे दिन माता के दरबार मे लगभग 13 लाख 17 हजार 769 रूपये नकद राशि चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई।

बता दें कि महामाया बालासुन्दरी चैत्र नवरात्रि मेला त्रिलोकपुर में 2 अप्रैल से शुरू हुआ है जोकि 16 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें हरियाणा, उत्तराखण्ड़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली इत्यादि राज्यों सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस और गृह रक्षक के 460 जवानों की तैनाती की गई है तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने के लिए 160 पुलिस और गृह रक्षक जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]