HNN / नाहन
माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में चल रहे चैत्र नवरात्र मेले के तेरहवें दिन को 22000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। सुबह के समय मुख्य आरती और पूजा अर्चना मंदिर के पुश्तैनी भक्त परिवार ने की। इसके बाद स्थानीय व बाहरी राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
मेला अधिकारी एवं तहसीलदार नाहन माया राम शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्र के तेरहवें दिन माता के दरबार में लगभग 23 लाख 41 हजार 360 रूपये नकदी राशि, 9 ग्राम 500 मिली ग्राम सोना और 2674 ग्राम चाँदी चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





