HNN / नाहन
माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में दशमी को भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट रोज की भांति मध्य रात्रि को ही खोल दिए गए थे। सुबह के समय मुख्य आरती और पूजा-अर्चना मंदिर के पुश्तैनी भक्त परिवार ने की।
सोमवार को करीब साढ़े सात हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में माता के सामने शीश झुकाया। इस दौरान मंदिर में माता के नाम के जयकारे भी खूब गूंजे। मेला अधिकारी एवं तहसीलदार नाहन माया राम शर्मा ने बताया कि दशमी को माता बाला सुंदरी मंदिर में 7500 के करीब श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने नवरात्र के दौरान 14 लाख 11 हजार 138 रुपये नकद, 1945 ग्राम चांदी आौर 33 ग्राम सोना अर्पित किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





