Loading...

त्रिलोकपुर से माथा टेक लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हरियाणा में पलटी, 18 घायल

PARUL • 15 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर स्थित मां बालासुंदरी मंदिर से माथा टेक लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हरियाणा में पलट गई। हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 लोगों को फ्रैक्चर हुआ है। घायलों को सरकारी अस्पताल बराडा में इलाज के लिए पहुंचाया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसा बराड़ा के अधोया गांव के पास हुआ। जहां श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा पिकअप पलट गई। हादसे की वजह टायर फटना माना जा रहा है। सभी घायल श्रद्धालु कैथल के एक ही गांव के रहने वाले हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने डायल 112 टीम को हादसे की सूचना दी।

टीम ने तुरंत सभी घायलों को सरकारी अस्पताल बराडा इलाज के लिए पहुंचाया, जहां सभी घायल श्रद्धालु उपचाराधीन हैं। ये सभी श्रद्धालु जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर मंदिर में माथा टेकने के बाद घर लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।