HNN/चंबा
जिला चंबा के तीसा में एक दंपति ने एक व्यक्ति के सिर पर पत्थर से हमला कर उसे घायल कर दिया है। घायल की पहचान नजीर अली निवासी ग्राम जुठेड़ डाकघर सेईकोठी तहसील चुराह के रूप में हुई है। पीड़ित की बेटी रजिया खान ने पुलिस थाना में दोनों दंपति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता रजिया खान ने बताया कि शनिवार को वह घर पर मौजूद थे।
इस दौरान उनके पिता ने वहां से गुजर रहे जाकिर अली से पूछा कि उनके खेत से उन्होंने पत्थर क्यों उठाए हैं। इस पर आरोपी गुस्सा हो गया और गाली-गलौज करने लगा। इतना ही नहीं आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद दोपहर के समय जब उनके पिता घर लौट रहे थे तो आरोपी ने उनका रास्ता रोक दिया। इस पर उनकी बहन और भाई ने पिता को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लेकिन उसके बाद रविवार सुबह करीब 7:00 बजे आरोपी खेत में आया और फिर से पत्थर उठाने लगा और उनके पिता को गालियां देने लगा। जब उन्होंने गालियां देने से मना किया तो उसने झगड़ा शुरू कर दिया। इतने में आरोपी की पत्नी आई और पत्थर से पिता नजीर अली के सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया।
जिसके बाद घायल अवस्था में पिता को तीसा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 341, 323, 504, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





