HNN/चंबा
जिला चंबा में हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी ही मां की हत्या कर दी है। आरोपी बेटे की पहचान 32 वर्षीय बेटे मंगल बहादुर निवासी गांव डंगाड़ी पंचायत तारागढ़ जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान 62 वर्षीय माया देवी पत्नी कुल बहादुर निवासी गांव डंगाड़ी पंचायत तारागढ़ जिला चंबा के रूप में हुई है।
जानकारी में मुताबिक, बीते मंगलवार की रात को मंगल बहादुर और उसकी माँ की पैसों को लेकर बहस हुई। बहस इतनी बढ़ गई थी कि उसके बेटे ने गुस्से आकर अपनी मां पर दराट से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अगली सुबह जब मंगल बहादुर के पिता 82 वर्षीय कुल बहादुर ने अपनी पत्नी का शव देखा तो वह हैरान रह गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद उन्होंने ग्रामीण और पुलिस थाना चुवाड़ी को इस घटना के बारे में सूचित किया। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और माया देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही आरोपी बेटे को भी मौके पर ही गिरफ्तार किया। एसपी चंबा अभिषेक यादव द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group