Loading...

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जेसीबी, एक की मौत

Ankita • 8 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में एक के बाद एक हादसे देखने को मिल रहे है। अब एक नया मामला राजधानी शिमला के साथ लगते पटगेहर में पेश आया है। यहां जेसीबी के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा चालक घायल हुआ है।

मृतक की पहचान बंटी ठाकुर और घायल की पहचान प्रेम चंद पुत्र साजू राम निवासी मसोग सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, जेसीबी पटगेहर में लिंक रोड़ बनाने के कार्य में जुटी थी। इस दौरान जेसीबी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक प्रेम चंद और बंटी ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुए।

घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाया गया। यहां बंटी ने दम तोड़ दिया और प्रेमचंद का उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।