दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, 4 की मौत, आठ घायल

By PARUL Published: 4 Dec 2023, 1:59 PM | Updated: 4 Dec 2023, 2:03 PM 1 min read

HNN/शिमला

प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। ताज़ा मामला राजधानी शिमला का है। जहां एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों की पहचान पिकअप चालक रणजीत कंवर पुत्र प्रताप सिंह निवासी बसंतपुर सुन्नी, गुलजार ब्लटैंणू नाग जम्मू कश्मीर, आकाश कुमार निवासी काल मदरूस विकासनगर देहरादून उत्तराखंड, असलम चैची निवासी बैरी नाग अनंतनाग कश्मीर, तालीब हुसैन ब्लटैंणू नाग जम्मू कश्मीर, अजय ठाकुर निवासी देवी कांगू सुंदरनगर मंडी, मुस्ताक ब्लटैंणू नाग जम्मू कश्मीर, मंजूर अहमद निवासी ब्लटैंणू नाग जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है।

वहीं मृतकों की पहचान गुलाम हसन ( 43 साल) पुत्र जलालू दीन, फरीद दिदड़ (24 साल) पुत्र गुला दिदड़, शबीर अहमद पुत्र बशीर अहमद और तालीब ( 23 ) पुत्र शफी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग पिकअप गाड़ी में सवार होकर कडारघाट से मंडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुन्नी को किंगल से जोड़ने वाले लिंक रोड पर कडारघाट के पास पहुंचते ही चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर नीचे गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में जम्मू कश्मीर के एक ही गांव के 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य आठ लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पिकअप गाड़ी से बाहर निकाल कर उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायलों को आईजीएमसी के लिए रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Tags: